womens day/ image source: shutterstock
International Womens Day 2026: आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है, एक ऐसा खास दिन जब हम नारी शक्ति, उनके संघर्ष, साहस और उपलब्धियों को सम्मानित करते हैं। यह सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकारों, समानता और सशक्तिकरण की लंबी लड़ाई का प्रतीक है। महिला को शक्ति का रूप कहा जाता है। उसमें सृजन (जीवन देने), पोषण, सहनशीलता और अदम्य साहस की सर्वोच्च क्षमता होती है। इसी मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मध्यप्रदेश के सीएम डॉक्टर मोह यादव ने महिला दिवस की बधाई दी है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने X पोस्ट में लिखा कि माताएं, बहनें और बेटियां समाज की शक्ति और आधारशिला हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से माताओं और बहनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है और उनका उद्देश्य है कि प्रदेश की महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त बनें। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में महिलाएं बराबर की भागीदार बनकर प्रदेश को आगे बढ़ाने में योगदान दें।
महतारी वंदन योजना सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं…यह छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति के सम्मान, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का आधार बन रही है।
हर महीने मिलने वाले इस संबल से महिलाएं अपने परिवार की जरूरतों में सहयोग कर रही हैं, तो कोई अपने छोटे-छोटे सपनों को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ा रही… pic.twitter.com/89XmmpRGko
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) March 8, 2026
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी हैं। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा, “अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।” सीएम ने आगे कहा कि देश, समाज और परिवार की प्रगति में हर चुनौती में सहभागी बनने वाली मातृशक्ति को वे शत-शत नमन करते हैं। उन्होंने महिलाओं के लिए अपनी मंगलकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि “आप हर क्षेत्र में सफल हों और नए प्रतिमान गढ़ें।”
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
देश, समाज एवं परिवार की प्रगति में हर चुनौती में सहभागी रहने वाली मातृशक्ति को शत्-शत् नमन करता हूं। आप हर क्षेत्र में सफल हों, नए प्रतिमान गढ़ें, यही मेरी मंगलकामनाएं हैं।#अंतर्राष्ट्रीय_महिला_दिवस… pic.twitter.com/VBJtfQbvrU
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 8, 2026