CG Former DGP Vishwaranjan Passes Away: नहीं रहे छत्तीसगढ़ के पूर्व DGP… अस्पताल में ली अंतिम सांस, पुलिस महकमे में शोक की लहर, 2007 से 2011 तक संभाली थी कमान

Ads

CG Former DGP Vishwaranjan Passes Away: नहीं रहे छत्तीसगढ़ के पूर्व DGP... अस्पताल में ली अंतिम सांस, पुलिस महकमे में शोक की लहर, 2007 से 2011 तक संभाली थी कमान

  •  
  • Publish Date - March 8, 2026 / 10:00 AM IST,
    Updated On - March 8, 2026 / 10:02 AM IST

CG Former DGP Vishwaranjan Passes Away/Image Source: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • रायपुर: पूर्व DGP विश्व रंजन का निधन
  • पटना के अस्पताल में ली अंतिम सांस
  • 2009 से 2011 तक DGP के पद पर थे पदस्थ

रायपुर: CG Former DGP Vishwaranjan Passes Away:  छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक Vishwa Ranjan का निधन हो गया। उन्होंने पटना में बीती रात अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार थे और उनका इलाज पटना के Medanta Hospital में चल रहा था।

पूर्व DGP विश्व रंजन नहीं रहे (Vishwa Ranjan Death News)

CG Former DGP Vishwaranjan Passes Away:  जानकारी के मुताबिक, उन्हें कार्डियक (हृदय संबंधी) समस्या के बाद पिछले महीने अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की निगरानी में उनका इलाज जारी था, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो सका और उनका निधन हो गया। विश्व रंजन 1973 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी थे। उन्हें वर्ष 2007 में Chhattisgarh का छठवां पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया गया था। उन्होंने लगभग चार वर्षों तक यह जिम्मेदारी निभाई और वर्ष 2011 तक इस पद पर कार्यरत रहे।

2009 से 2011 तक संभाली थी कमान (Chhattisgarh Ex DGP Death News)

CG Former DGP Vishwaranjan Passes Away:  अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन को मजबूत बनाने और विशेष रूप से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने के लिए कई अहम कदम उठाए। उनके नेतृत्व में पुलिस व्यवस्था में कई सुधार किए गए। मध्य प्रदेश के विभाजन के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर मिला था। वे लंबे समय तक Intelligence Bureau में प्रतिनियुक्ति पर भी रहे और वहां एडिशनल डायरेक्टर जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाली। विश्व रंजन के निधन से पुलिस महकमे और प्रशासनिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें

"Vishwa Ranjan" कौन थे?

"Vishwa Ranjan" भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी थे और छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) रह चुके थे। उन्होंने वर्ष 2007 से 2011 तक छत्तीसगढ़ पुलिस प्रमुख के रूप में सेवा दी।

"Vishwa Ranjan Death" कब और कहां हुई?

"Vishwa Ranjan Death" पटना में हुई, जहां उनका इलाज Medanta Hospital में चल रहा था। वे लंबे समय से बीमार थे और हृदय संबंधी समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती थे।

"Vishwa Ranjan IPS Career" में उनकी प्रमुख उपलब्धियां क्या थीं?

"Vishwa Ranjan IPS Career" के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। वे लंबे समय तक Intelligence Bureau में भी प्रतिनियुक्ति पर रहे और महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।