केरल : नाबालिग के यौन उत्पीड़न के प्रयास के आरोप में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य गिरफ्तार
केरल : नाबालिग के यौन उत्पीड़न के प्रयास के आरोप में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य गिरफ्तार
कन्नूर (केरल), 24 फरवरी (भाषा) केरल के कन्नूर जिले में 17 वर्षीय किशोरी का कथित रूप से यौन उत्पीड़न का प्रयास करने के आरोप में एक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
आरोपी के. सी. शाजू (59) को मुजक्कुन्नु पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया और मत्तनूर न्यायिक प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, यह घटना करीब चार महीने पहले मुजक्कुन्नु क्षेत्र स्थित आरोपी के घर पर हुई थी, जहां किशोरी परामर्श लेने गई थी। शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।
शाजू ने सेवानिवृत्त होने के बाद उच्चतर माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत ‘करियर मार्गदर्शन और किशोर परामर्श’ के राज्य स्तरीय संकाय सदस्य के रूप में कार्य करना शुरू कर दिया था।
पुलिस ने कहा कि मामले की आगे जांच जारी है।
भाषा मनीषा वैभव
वैभव

Facebook


