केरल : इडुक्की जिले में महिला ने नवजात बेटे की हत्या के बाद खुदकुशी की

केरल : इडुक्की जिले में महिला ने नवजात बेटे की हत्या के बाद खुदकुशी की

केरल : इडुक्की जिले में महिला ने नवजात बेटे की हत्या के बाद खुदकुशी की
Modified Date: February 1, 2024 / 11:41 am IST
Published Date: February 1, 2024 11:41 am IST

इडुक्की, एक फरवरी (भाषा) केरल के इडुक्की जिले में 35 वर्षीय एक महिला ने अपने पांच माह के बच्चे की कथित तौर पर हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि तोपरामकुडी की रहने वाली दीनू का शव बुधवार रात उसके कमरे में फंदे से लटका मिला और नवजात बच्चे का शव पालने में पाया गया।

पुलिस ने कहा, ‘‘ सबसे पहले एक रिश्तेदार उन्हें देखा और स्थानीय लोगों तथा पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।’’

पुलिस ने बताया कि रिश्तेदारों के बयान के अनुसार करीब चार माह पहले पति के खुदकुशी करने के बाद से महिला मानसिक रूप से परेशान थी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

भाषा खारी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में