Pune Ketan Agrawal Case: माँ ने कहा, “मेरी बेटी अगर हत्या की दोषी तो उसे भी खाई से नीचे फेंक दो’.. केतन की बॉडी बाहर निकालने वाले ने सिया को लेकर दिया सनसनीखेज बयान, पढ़कर आप भी चौंक जाएंगे
Ketan Agrawal Murder Case New revelations: केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए दावे सामने आए, पुलिस पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज।
Ketan Agrawal Murder Case New revelations || Image- AI generated File
- दोनों आरोपी पूछताछ में एक-दूसरे पर लगा रहे आरोप।
- पुलिस को हत्या की साजिश के अहम डिजिटल सुराग मिले।
- मामले में जांच जारी, आरोप अभी न्यायिक परीक्षण के अधीन।
पुणे: चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में जांच के दौरान हर दिन कई नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। (Ketan Agrawal Murder Case New revelations) लोहागढ़ किले से केतन का शव निकालने वाले सुनील गायकवाड़ ने दावा किया कि घटना के बाद जहां आसपास मौजूद लोग घबराए हुए थे और मदद के लिए चिल्ला रहे थे, वहीं सिया गोयल पूरी तरह शांत थी। उनके अनुसार, सिया न तो रो रही थी और न ही उसके चेहरे पर किसी तरह का पछतावा दिखाई दे रहा था।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
सिया के दावे पर पुलिस को संदेह
पुलिस पूछताछ में सिया ने कहा कि वह केतन से शादी नहीं करना चाहती थी और उसने यह बात पहले ही बता दी थी। लेकिन केतन शादी तोड़ने के लिए तैयार नहीं था। दूसरी ओर, पुलिस का कहना है कि मोबाइल फोन से मिले चैट रिकॉर्ड इस दावे से मेल नहीं खाते। जांच में दोनों के बीच सामान्य प्रेम संबंध और शादी को लेकर सकारात्मक बातचीत के प्रमाण मिले हैं।
आमने-सामने पूछताछ में एक-दूसरे को बताया मास्टरमाइंड
पुलिस रिमांड के दौरान सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी से आमने-सामने पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, दोनों ने हत्या की साजिश का आरोप एक-दूसरे पर लगाया। (Ketan Agrawal Murder Case New revelations) चेतन ने दावा किया कि वह सिया के साथ भागकर शादी करना चाहता था, लेकिन सिया ने केतन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। वहीं, सिया ने कहा कि हत्या का विचार चेतन का था और 14 जून को पहली कोशिश नाकाम होने पर चेतन परेशान हो गया था। हालांकि, पुलिस का मानना है कि यह दोनों आरोपियों की बचाव की रणनीति हो सकती है और जांच एजेंसी के पास पर्याप्त सबूत मौजूद हैं।
17 जून को कैफे में बनी थी हत्या की योजना
पुलिस सूत्रों के अनुसार, 17 जून को घटना से एक दिन पहले सिया और चेतन एक कैफे में मिले थे। वहीं पर लोहागढ़ किले से केतन को खाई में धक्का देने की कथित साजिश रची गई। जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों ने पहले से वह स्थान चुन रखा था जहां वारदात को अंजाम देना था। यदि केतन बच जाता तो बाद में सड़क दुर्घटना का रूप देकर उसकी हत्या करने की भी कथित योजना बनाई गई थी।
पुलिस का दावा है कि 31 मई को लोहागढ़ किले की यात्रा के दौरान ही सिया के मन में हत्या की साजिश बनी। इसके बाद 14 जून को पहली बार उसे खाई में धक्का देने की कोशिश की गई, लेकिन केतन बच गया। (Ketan Agrawal Murder Case New revelations) उस समय सिया ने कथित तौर पर सांप देखने का बहाना बनाकर घटना को हादसा बताने की कोशिश की थी।
माता-पिता ने जताया भरोसा, दोषी होने पर सजा की मांग
सिया की मां ने कहा कि उनकी बेटी ने अपनी मर्जी से शादी के लिए हामी भरी थी और दोनों परिवार शादी की तैयारियों में जुटे थे। उन्होंने कहा कि यदि जांच में सिया दोषी पाई जाती है तो उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। माँ ने तो यहां तक कह दिया कि, ऑफर वह हत्या की डॉगी पाई गई तो उसे भी उस खाई से नीचे फेंक देन चाहिए। वहीं, सिया के पिता ने बताया कि शादी का प्रस्ताव खुद सिया ने रखा था। उन्होंने कहा कि केतन और सिया के बीच अच्छे संबंध थे और घटना वाले दिन भी केतन ही अपनी कार से सिया को लोहागढ़ किले लेकर गया था।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
गौरतलब है कि 18 जून को लोहागढ़ किले के पास खाई में गिरने से केतन अग्रवाल की मौत हो गई थी। (Ketan Agrawal Murder Case New revelations) पुलिस का आरोप है कि सिया गोयल ने अपने कथित प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर अपने मंगेतर की हत्या की। दोनों आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं और मामले की जांच जारी है।
#KetanAgrawal@TikamShekhawat
BREAKING NEWS केतन अग्रवाल केस: आखिर क्या कहना है
सिया के माता-पिता का? पहली बार कैमरे पर आएNewsdotz Exclusive: केतन अग्रवाल केस में पहली बार कैमरे पर आईं सिया की मां पूजा गोयल। उन्होंने कहा कि केतन बेहद संस्कारी था और उन्हें अपने बेटे से भी अधिक… pic.twitter.com/24p4yQIcAs
— NewsDotz (@NewsDotz) June 25, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
प्रधानमंत्री मोदी ने बंकिम चंद्र चटोपाध्याय की जयंती पर श्रद्धांजलि दी
असम: कामाख्या मंदिर के कपाट भक्तों के लिए फिर से खुले, अंबुबाची मेला समाप्त
एआई सेवाओं से भारतीय आईटी कंपनियों को 10-12 अरब डॉलर का राजस्व: नासकॉम
नौकरी के लालच में बेटे ने पिता की हत्या के लिए भाड़े के हत्यारों को दी सुपारी,गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर : उप राज्यपाल सिन्हा, मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने आशूरा पर इमाम हुसैन को याद किया

Facebook


