Khan Sir Marriage News: खान सर ने गुपचुप रचाई शादी, जानिए कौन है उनकी दुल्हन, सामने आया वीडियो

Ads

Khan Sir Marriage News: खान सर ने गुपचुप रचाई शादी, अपनी ही स्टूडेंट को बना लिया दुल्हन, सामने आया वीडियो | Khan Sir Marriage News

  •  
  • Publish Date - May 27, 2025 / 10:30 AM IST,
    Updated On - May 27, 2025 / 10:41 AM IST

Khan Sir Marriage News: खान सर ने गुपचुप रचाई शादी, अपनी ही स्टूडेंट को बना लिया दुल्हन / Image Source: Viral on X

HIGHLIGHTS
  • खान सर ने चुपचाप रचाई शादी
  • 6 जून को छात्रों को देंगे शादी का भोज
  • खान सर का असली नाम फैजल खान

नई दिल्ली: Khan Sir Marriage Photos  प्रैक्टिकल अंदाज में स्टूडेंट्स को पढ़ाने को लेकर दुनियाभर में मशहूर खान सर को लेकर एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। खबर आ रही है कि खान सर ने शादी ही कर ली है। इस बात का खुलासा खुद खान सर ने अपने क्लास के दौरान किया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने ए.एस. खान नाम की युवती को दुल्हन बनाया है और 6 जून को शादी की पार्टी देने की तैयारी भी कर रहे हैं। खान सर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Read More: PM Modi Gujarat Visit: पीएम मोदी के गुजरात दौरे का दूसरा दिन आज, शहरी विकास वर्ष 2025 कार्यक्रम में होंगे शामिल 

Khan Sir Marriage Photos सामने आए वीडियो में खान सर को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि ”तुम लोगों को हमने एक चीज बताया नहीं है, युद्ध के दौरान हमने ब्याह भी कर लिया है। अब आप लोगों के लिए भोज की व्यवस्था हम कर रहे हैं। ये बात सबसे पहले आप लोगों को बताई है क्योंकि हमारा वजूद आप लोगों से है। भोज हम सोच रहे हैं 6 जून के आसपास रखा जाए।”

वीडियो में खान सर बता रहे हैं कि मेरी शादी का डेट फिक्स हो गया था। इसी दौरान पाकिस्तान और भारत के बीच युद्ध शुरू हो गया। ऐसे में मैंने सोचा कि देश सबसे ऊपर है इसीलिए तनाव की स्थिति में किसी को भी शादी में आमंत्रित नहीं कर सका। 2 जून के रिसेप्शन के बाद 6 जून को खान सर सभी विद्यार्थियों को अलग से शादी का भोज देने जा रहे हैं।

Read More: CG Corona Update Today: रायपुर के बाद दुर्ग में भी मिला कोरोना का मरीज, अस्पताल में कराया गया भर्ती, जानिए अब प्रदेश में कितने एक्टिव संक्रमित

इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर खान सर की शादी का कार्ड भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन का नाम एएस खान लिखा है। बता दें कि खान सर का असली नाम फैजल खान है। उन्होंने 10वीं तक की पढ़ाई सीबीएसी बोर्ड, 12वीं की पढ़ाई यूपी बोर्ड से की, स्कूलिंग के बाद ग्रेजुएशन के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय का रूख किया, यहां से उन्होंने बीएससी की डिग्री ली। ग्रेजुएशन करने के बाद खान सर ने जियोग्राफी में पोस्ट ग्रेजुएशन और फिर मैनेजमेंट की पढ़ाई करने के लिए गुजरात गए थे।

 

"खान सर की शादी कब हुई" और रिसेप्शन की तारीख क्या है?

खान सर की शादी पहले ही हो चुकी है और रिसेप्शन 2 जून को हुआ, जबकि छात्रों के लिए भोज 6 जून को होगा।

"खान सर ने किससे शादी की"? क्या उनकी पत्नी भी टीचर हैं?

वायरल जानकारी के अनुसार, खान सर ने अपनी ही एक स्टूडेंट से शादी की है, हालांकि पत्नी की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

"क्या खान सर का शादी कार्ड असली है"?

सोशल मीडिया पर वायरल कार्ड में दुल्हन का नाम A.S. Khan दर्ज है, और वीडियो में खान सर खुद इसकी पुष्टि करते हैं।

"खान सर की पढ़ाई और बैकग्राउंड क्या है"?

खान सर का असली नाम फैजल खान है। उन्होंने CBSE और UP बोर्ड से स्कूलिंग के बाद इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से BSc, फिर जियोग्राफी में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और मैनेजमेंट की पढ़ाई गुजरात से की।

"क्या खान सर ने शादी की जानकारी पहले दी थी"?

नहीं, वीडियो में उन्होंने कहा कि युद्ध जैसी स्थिति के चलते शादी में किसी को आमंत्रित नहीं किया, लेकिन अब छात्रों के लिए भोज की घोषणा कर दी है।