‘रचनात्मक कांग्रेस’ के अधिवेशन में खरगे, राहुल होंगे शामिल, सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर चर्चा

‘रचनात्मक कांग्रेस’ के अधिवेशन में खरगे, राहुल होंगे शामिल, सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर चर्चा

‘रचनात्मक कांग्रेस’ के अधिवेशन में खरगे, राहुल होंगे शामिल, सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर चर्चा
Modified Date: August 11, 2026 / 03:03 pm IST
Published Date: August 11, 2026 3:03 pm IST

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (भाषा) कांग्रेस के प्रकोष्ठ ‘रचनात्मक कांग्रेस’ के अध्यक्ष संदीप दीक्षित ने मंगलवार को कहा कि बुधवार से यहां संगठन का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया जाएगा जिसमें शिक्षा, सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय, बेरोजगारी और पर्यावरण सहित समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे।

दीक्षित ने संवाददाताओं से कहा कि ‘रचनात्मक कांग्रेस’ एक ऐसा मंच है जहां सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक विषयों को उठाने वाले लोग एक साथ आ सकते हैं तथा उन लोगों के साथ संवाद किया जाता है जो लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और जमीन से जुड़कर काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अधिवेशन दो दिन का होगा और इसमें देशभर से प्रतिनिधि शामिल होंगे। पहले दिन करीब 400 और दूसरे दिन करीब 600 प्रतिनिधियों के पहुंचने की उम्मीद है।’’

दीक्षित के मुताबिक, पहले दिन संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी और इसके बाद ‘रचनात्मक कांग्रेस’ की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दूसरे दिन पहले दिन हुई चर्चा की समीक्षा की जाएगी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अपनी बात रखेंगे।

दीक्षित ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे और लोगों के साथ संवाद करेंगे।

भाषा हक हक नरेश

नरेश


लेखक के बारे में