अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार

अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार

अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने कराया मुक्त, आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: January 3, 2022 12:11 pm IST

नोएडा, तीन जनवरी (भाषा) जनपद के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के बरौला गांव से अपहृत 14 वर्षीय लड़की को पुलिस ने मुक्त करा लिया और आरोपी युवक को हिरासत में लिया है।

थाना सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि बरौला गांव में रहने वाली 14 वर्षीय एक लड़की अपने घर से लापता हो गई थी। उसकी मौसी ने अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया था।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर लड़की को बरौला गांव की लाल बत्ती के पास से मुक्त करा लिया है। उन्होंने बताया कि उसे अगवा करने वाले युवक अमित (20) को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी ने नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध स्थापित किया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

भाषा सं. मनीषा प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में