लोहे के धारदार टुकड़े से हमला कर व्यक्ति की हत्या; दो नाबालिग पकड़े गए

लोहे के धारदार टुकड़े से हमला कर व्यक्ति की हत्या; दो नाबालिग पकड़े गए

लोहे के धारदार टुकड़े से हमला कर व्यक्ति की हत्या; दो नाबालिग पकड़े गए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: September 11, 2021 12:56 am IST

नयी दिल्ली, 10 सितंबर (भाषा) पश्चिम दिल्ली के नारायना में दो नाबालिग लड़कों के साथ हाथापाई के दौरान शुक्रवार को 32 वर्षीय एक व्यक्ति की लोहे के धारदार टुकड़े से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान रंजीत नगर निवासी टिंकू के रूप में हुई है।

शुक्रवार शाम 5.07 बजे नारायना थाने को घटना की सूचना मिली।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि टिंकू की दो नाबालिग लड़कों के साथ लड़ाई हो गई और उनमें से एक ने उस पर लोहे के टुकड़े से हमला कर दिया। टिंकू को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने दोनों नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी उम्र की पुष्टि की। आगे की जांच चल रही है।

भाषा कृष्ण नीरज

नीरज


लेखक के बारे में