किसान आंदोलन: हार्ट अटैक से पटियाला में और टीकरी बॉर्डर पर जहरीला पदार्थ खाने वाले किसान की मौत

Ads

किसान आंदोलन: हार्ट अटैक से पटियाला में और टीकरी बॉर्डर पर जहरीला पदार्थ खाने वाले किसान की मौत

  •  
  • Publish Date - January 20, 2021 / 10:27 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:26 PM IST

नयी दिल्ली, 20 जनवरी (भाषा) दिल्ली के टीकरी बॉर्डर पर कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाने वाले एक किसान की बुधवार को यहां एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ेंः जहरीली शराब कांड : मृतकों के परिजनों को कांग्रेस विधायक देंगे 50-50…

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान जय भगवान राणा (42) के तौर पर हुई है वह हरियाणा के रोहतक जिले में पकासमा गांव का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि राणा ने मंगलवार को टीकरी बॉर्डर पर प्रदर्शन स्थल पर सल्फास की गोलियां खा ली थीं।

अपने कथित सुसाइड नोट में राणा ने लिखा था कि वह एक छोटा किसान है और केंद्र के नए कृषि कानून के खिलाफ बहुत से किसान सड़कों पर हैं।

उसने एक पत्र में लिखा, “सरकार कहती है कि यह सिर्फ दो या तीन राज्यों का मामला है, लेकिन पूरे देश के किसान कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। दुखद है कि अब यह सिर्फ आंदोलन नहीं, बल्कि मुद्दों की लड़ाई बन गया है। किसानों और केंद्र के बीच बातचीत में भी गतिरोध बना हुआ है।”

ये भी पढ़ेंः कांग्रेस की खाट पंचायत : कमलनाथ ने कहा केंद्रीय कृषि कानून निजीकरण के कानून, दिग्विजय बोले आंदोलन…

पुलिस उपायुक्त (बाहरी दिल्ली) ए कोअन ने कहा कि राणा को एंबुलेंस से संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि मामले में दंड प्रक्रिया संहिता के तहत कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

पिछले महीने पंजाब के एक वकील ने कथित तौर पर टीकरी बॉर्डर के प्रदर्शन स्थल से कुछ किलोमीटर दूर जहर खाकर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली थी।

read more: कांग्रेस विधायक ने प्लॉट बनाकर बेच दी सरकारी जमीन, पटवारी की शिकायत पर मामला दर्ज