कोलकाता : रंगीन रोशनी में नहाया हावड़ा ब्रिज

कोलकाता : रंगीन रोशनी में नहाया हावड़ा ब्रिज

कोलकाता : रंगीन रोशनी में नहाया हावड़ा ब्रिज
Modified Date: September 18, 2026 / 07:27 pm IST
Published Date: September 18, 2026 7:27 pm IST

कोलकाता, 18 सितंबर (भाषा) कोलकाता में रात के समय शहर के प्रमुख आकर्षण और उसकी ऐतिहासिक धरोहर हावड़ा ब्रिज की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए इस पर रंगीन रोशनी की व्यवस्था की गई है जिसमें रंगीन बल्वों की रोशनी पल पल अपना रंग बदलेगी जिससे ब्रिज की खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे।

अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी पत्तन (एसएमपी) के अधिकारियों ने बताया कि पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के मार्गदर्शन में पूरी की गई इस परियोजना में 3,825 प्रकाश उपकरण लगाए गए हैं जिनकी कुल क्षमता 385 किलोवाट है। यह आधुनिक प्रकाश व्यवस्था और इसके साथ तालमेल बैठाने वाली ध्वनि के माध्यम से पुल के ढांचे, उसकी बाहरी सतहों, शिखरों और मुख्य खंभों को नया रूप देने का प्रयास किया गया है।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी पत्तन ने कहा कि इस प्रकाश व्यवस्था से शहर के धरोहर पर्यटन को बढ़ावा और एक नयी पहचान मिलने की उम्मीद है। इस पुल को रवीन्द्र सेतु के नाम से भी जाना जाता है।

पत्तन के अधिकारियों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, गांधी जयंती, दुर्गा पूजा, दिवाली और होली सहित महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अवसरों और त्योहारों पर लोग इस विशेष प्रकाश व्यवस्था से रूबरू होंगे।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, 22.35 करोड़ रुपये की इस परियोजना को ‘एमएम ब्रदर्स’ ने मूर्त रूप दिया है, जिसमें ‘हैवेल्स लाइटिंग’ ने ‘लाइटिंग सपोर्ट’ दिया है और यादवपुर विश्वविद्यालय ने तकनीकी सलाहकार के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं।

एसएमपी कोलकाता के अध्यक्ष रथेन्द्र रमन ने कहा कि यह रोशनी पुल के ऐतिहासिक गौरव को बढ़ाएगी।

भाषा शोभना नरेश

नरेश


लेखक के बारे में