BCCI Chief Selector News: अजीत अगरकर के बाद कौन संभालेगा चीफ सिलेक्टर की पोस्ट, सबसे मजबूत दावेदार है ये पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज, नाम जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

BCCI Chief Selector News: अजीत अगरकर का भारतीय पुरुष चयन समिति के चीफ सिलेक्टर का कार्यकाल खत्म होने वाला है।

BCCI Chief Selector News: अजीत अगरकर के बाद कौन संभालेगा चीफ सिलेक्टर की पोस्ट, सबसे मजबूत दावेदार है ये पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज, नाम जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

BCCI Chief Selector News/Image Credit: File

Modified Date: September 18, 2026 / 05:49 pm IST
Published Date: September 18, 2026 5:47 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अजीत अगरकर का भारतीय पुरुष चयन समिति के चीफ सिलेक्टर का कार्यकाल खत्म होने वाला है।
  • अगरकर जुलाई, 2023 में चीफ सिलेक्टर बने थे, उनका कार्यकाल अक्टूबर, 2026 तक है।
  • पूर्व भारतीय क्रिकेटर पार्थिव पटेल नए चीफ सिलेक्टर बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं।

BCCI Chief Selector News:  नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी अजीत अगरकर फिलहाल भारतीय पुरुष चयन समिति के चीफ का पद संभाल रहे हैं। वहीं अब खबर सामने आई है कि, अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म होने वाला है और उनका कार्यकाल बढ़ेगा भी नहीं। ऐसा कहा जा रहा है कि, कार्यकाल न बढ़ाने का फैसला अगरकर का है और उन्होंने बोर्ड को अपने फैसले से अवगत करा दिया है। इन्ही सब के बीच हर किसी के मन में एक सवाल आ रहा है कि, अजीत अगरकर के बाद नया चीफ सिलेक्टर कौन बनेगा। नए चीफ सिलेक्टर के लिए एक ऐसे खिलाड़ी का नाम सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया है।

BCCI की बैठक में नहीं पहुंचे थे अगरकर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, हाल ही में BCCI की एक समीक्षा बैठक हुई थी। इस बैठक में गौतम गंभीर,वीवीएस लक्ष्मण, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यरशामिल हुए लेकिन अजीत अगरकर नहीं आए, वह वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए भी नहीं जुड़े। इसने कई सवाल खड़े कर दिए, क्योंकि इससे पहले ही खबर आ गई थी कि शायद अगरकर चीफ सिलेक्टर के पद पर नहीं बने रहेंगे। (BCCI Chief Selector News)

वहीं एक सूत्र ने बताया कि, “सभी वहां थे, ऐसा अक्सर नहीं होता कि भारतीय क्रिकेट में सभी प्रमुख एक छत के नीचे हों। हेड कोच दिल्ली से आए, लक्ष्मण, गिल और अय्यर भी आए, मिथुन मन्हास भी आए, तो ये हैरानी भरा था कि जरुरी बैठक में सीनियर सिलेक्शन कमिटी के चेयरमैन नहीं आए।”

नया चीफ सिलेक्टर कौन होगा?

BCCI Chief Selector News: वहीं दूसरी तरफ रिपोर्ट के अनुसार पूर्व भारतीय क्रिकेटर पार्थिव पटेल नए चीफ सिलेक्टर बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं। 41 वर्षीय पटेल ने भारत के लिए 25 टेस्ट, 38 वनडे और 2 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उन्होंने 38 टेस्ट पारियों में 934, 34 वनडे पारियों में 736 और 2 टी20 पारियों में 36 रन बनाए। उन्होंने भारत के लिए 2018 में आखिरी मैच खेला था।

बता दें कि अजीत अगरकर जुलाई, 2023 में चीफ सिलेक्टर बने थे, उनका कार्यकाल अक्टूबर, 2026 तक है। अगर उनका कार्यकाल नहीं बढ़ता तो फिर पार्थिव पटेल नए चीफ सिलेक्टर बन सकते हैं, हालांकि नियुक्ति प्रक्रिया में थोड़ा समय लग सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.