Anuppur Suicide News: घर के अंदर इस हाल में मिली 19 वर्षीय नवविवाहिता, देखते ही उड़े परिजनों के होश, मौके पर बुलानी पड़ी पुलिस

Anuppur Suicide News: अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।

Anuppur Suicide News: घर के अंदर इस हाल में मिली 19 वर्षीय नवविवाहिता, देखते ही उड़े परिजनों के होश, मौके पर बुलानी पड़ी पुलिस

Anuppur Suicide News/image: IBC24 file

Modified Date: September 18, 2026 / 05:07 pm IST
Published Date: September 18, 2026 4:53 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय नवविवाहिता ने की आत्महत्या।
  • घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव।
  • पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की मामले की जांच।

Anuppur Suicide News: अनूपपुर: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। गोविंदा कॉलरी की गोविंद कॉलोनी स्थित क्वार्टर में नेहा चौहान का शव फंदे पर लटका मिला। नेहा के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

क्या है पूरा मामला?

मामला कोतमा थाना क्षेत्र की गोविंद कॉलोनी का है, जहां 19 वर्षीय नेहा चौहान अपने पति के साथ रह रही थी। बताया जा रहा है कि नेहा ने लव मैरिज की थी। परिजनों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच विवाद और अनबन चल रही थी। मामला थाने तक भी पहुंचा था। (Anuppur Suicide News) इसके बाद कल शाम करीब 7 बजे नेहा के पिता को उसके ससुराल पक्ष की ओर से फोन कर बताया गया कि नेहा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की।

युवती के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

Anuppur Suicide News: वहीं नेहा के माता-पिता और मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि नेहा को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और उसे धमकियां भी दी जा रही थीं। मायके पक्ष ने आशंका जताई है कि नेहा की हत्या की गई और बाद में शव को फंदे पर लटकाया गया। मायके पक्ष ने पुलिस से पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर मौत की वास्तविक वजह सामने लाने की मांग की है।

पुलिस ने शुरू की जांच

फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। (Anuppur Suicide News) पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच से ही साफ होगा कि नेहा की मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और वजह है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.