CG Rain Alert: छत्तीसगढ़ में कल से होगी भारी बारिश! इन जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में कल से होगी भारी बारिश! इन जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, Heavy Rain in Chhattisgarh From Tomorrow due to Disturbance
रायपुरः Heavy Rain in Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में कल से मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 19 सितंबर से राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम पूरे छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बारिश करवा सकता है। ऐसे में अब लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Heavy Rain in Chhattisgarh मौसम विभाग के अनुसार मानसून की गतिविधियां अभी छत्तीसगढ़ में ज्यादा सक्रिय नहीं हैं। पिछले 24 घंटे में कई जिले पूरी तरह सूखे रहे और कुछ स्थानों पर ही हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग की मानें तो उत्तर थाईलैंड के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण 18 सितंबर की शाम तक उत्तर अंडमान सागर पहुंच सकता है। इसके प्रभाव से 19 सितंबर की शाम उत्तर अंडमान सागर में कम दवाब का क्षेत्र बनने का अनुमान है। इसके बाद यह प्रणाली अगले तीन-चार दिन में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र तट की ओर जा सकता है। इस मौसमी प्रणाली के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में नमी की मात्रा बढ़ने और बारिश गतिविधियों में तेजी आने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक 19 से 23 सितंबर के बीच प्रदेश के कई स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।
बता दें कि बीतें कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ में बारिश नहीं होने से उमस और गर्मी बढ़ी हुई है। दिन का तापमान 32 से 35 डिग्री के बीच चल रहा है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रहा। बारिश के आंकड़ों पर गौर करें तो छत्तीसगढ़ में अब तक कुल बारिश सामान्य से 5 प्रतिशत कम है। अब तक बलरामपुर में सबसे ज्यादा 59 प्रतिशत बारिश हुई है। वहीं बेमेतरा में 42 प्रतिशत कम बारिश हुई है।
- DA Hike Announcement 2026: महंगाई भत्ते का ऐलान.. राज्य सरकार ने कर्मचारियों के DA में किया 8 फीसदी का इजाफा, इतने महीने का एरियर भी जुड़ेगा..
- Kannauj Road Accident News: पेड़ से टकराई तेज रफ़्तार कार, चचेरे भाइयों की हुई मौत, घायलों को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल
- Mamata All India Trinamool Congress: ममता बनर्जी अब इस चिन्ह से लड़ेंगी चुनाव, पार्टी का नाम भी बदला, जानें अरूप रॉय को क्या चिन्ह मिला?
- BPCL Share Price Hike: जिसने पकड़े थे सिर्फ 100 शेयर, उसके हो गए 2400! महारत्न कंपनी का कमाल, 4087% उछला ये स्टॉक
- OnePlus N6 Lite Launch Date: इस तारीख को OnePlus ला अपना सबसे सस्ता स्मार्टफोन, कम कीमत में मिलेंगे ये धांसू फीचर्स!
- Om Prakash Rajbhar Statement: ‘आशीर्वाद का दीया जलाने पर मचेगा हल्ला’, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस, सपा और वामपंथी सवर्णों पर साधा निशाना

Facebook


