कोलकाता मेट्रो ने आत्महत्या के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिये एक ऑडियो संदेश जारी किया

कोलकाता मेट्रो ने आत्महत्या के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिये एक ऑडियो संदेश जारी किया

कोलकाता मेट्रो ने आत्महत्या के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिये एक ऑडियो संदेश जारी किया
Modified Date: February 9, 2026 / 12:38 am IST
Published Date: February 9, 2026 12:38 am IST

कोलकाता, आठ फरवरी (भाषा) कोलकाता मेट्रो ने लोगों को आत्महत्या करने से हतोत्साहित करने के लिये रविवार को एक ऑडियो संदेश जारी किया, जिसे उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर के कई स्टेशनों पर बजाया जाएगा।

पिछले तीन महीनों में ब्लू लाइन पर आत्महत्या के कई प्रयासों की घटनाओं के मद्देनजर, एक एफएम चैनल के सहयोग से यह पहल शुरू की गई।

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल नवंबर में आत्महत्या के तीन प्रयास हुए, दिसंबर में दो, जनवरी में तीन और फरवरी में दो।

पटरियों पर कूदने वाले इन 10 यात्रियों में से अधिकांश को बचाया नहीं जा सका।

इस ऑडियो संदेश को 107 एफएम रेनबो पर प्रसारित किया गया। संदेश में कहा गया, “आत्महत्या महज एक व्यक्तिगत निर्णय नहीं है, बल्कि एक खतरनाक सामाजिक बीमारी है जो संबंधित परिवार पर अत्यधिक तनाव और बोझ डालता है। कृपया हड़बड़ी में कोई भी कदम न उठाएं। यदि आप किसी गंभीर मानसिक संकट का सामना कर रहे हैं, तो तुरंत हमारे परामर्श प्रदाताओं से संपर्क करें, जो चौबीसों घंटे सातों दिन सिर्फ एक फोन कॉल पर उपलब्ध हैं। उनके नंबर कई पोस्टरों, बैनरों और प्लेटफॉर्म के विभिन्न हिस्सों में लगे ‘डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड’ पर दिए गए हैं।’

इसे ब्लू लाइन के स्टेशनों पर लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा।

भाषा तान्या प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में