कोविड-19: तेलंगाना में संक्रमण के 186 नए मामले सामने आए, दो और लोगों की मौत

Ads

कोविड-19: तेलंगाना में संक्रमण के 186 नए मामले सामने आए, दो और लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - January 30, 2021 / 05:55 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:44 PM IST

हैदराबाद, 30 जनवरी (भाषा) तेलंगाना में कोविड-19 के 186 नए मामले सामने आने के बाद यहां अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2.94 लाख से अधिक हो गई है।

वहीं, दो और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,598 हो गई है।

सरकारी बुलेटिन में 29 जनवरी रात आठ बजे तक के आंकड़े जारी करते हुए शनिवार को बताया गया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में सबसे ज्यादा 34 नए मामले सामने आए। इसके बाद रंगारेड्डी और करीमनगर में क्रमश: 12 और 11 नए मामले सामने आए हैं।

बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,94,306 हो गयी है, जिनमें से 2,90,354 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में 2,354 मरीजों का उपचार चल रहा है।

राज्य में अब तक 78.23 लाख नमूनों की जांच हो चुकी है, जिनमें से शुक्रवार को 33,088 नमूनों की जांच की गई।

राज्य में मृत्यु दर 0.54 फीसदी है, जबकि यह राष्ट्रीय स्तर पर 1.44 प्रतिशत है। राज्य में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 98.59 फीसदी है, जो राष्ट्रीय स्तर पर 96.9 प्रतिशत है।

भाषा सिम्मी प्रशांत

प्रशांत