कुमार विश्वास ने दिया मुख्यमंत्री बनने पर भूपेश दाऊ को बधाई,बघेल ने शायराना अंदाज़ में कहा धन्यवाद
कुमार विश्वास ने दिया मुख्यमंत्री बनने पर भूपेश दाऊ को बधाई,बघेल ने शायराना अंदाज़ में कहा धन्यवाद
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सभी जगह से बधाई देने का सिलसिला चल रहा है। ज्यादातर बड़े नेता और उद्योगपति अपने सोशल मीडिया एकाउंट से उन्हें शुभकामना दे रहे हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रीय स्तर के कवि और आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वाश ने भी अपने खास अंदाज़ में भूपेश बघेल को बधाई दी।कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा कि नई चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर भूपेश दाऊ को बधाई। उम्मीद है कि वह किसानों, युवाओं को इस संबोधन की ऊष्मा का अनुभव कराएंगे।
ये भी पढ़े –कोहरे के कारण विमानों की आवाजाही प्रभावित, सुबह 10 बजे तक नहीं हो पाई एक भी लैंडिंग, यात्री फंसे
इस ट्वीट का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी बेहद ही शायराना अंदाज़ में जवाब दिया उन्होंने कवि कुमार विश्वास को धन्यवाद देते हुए एक पंक्ति लिखी जिसमें उन्होंने कुमार विश्वास को कविराज कह कर सम्बोधित किया और यह विश्वास दिलाया की वे जनता के हित में सदैव आगे रहेंगे। भूपेश ने लिखा
“हवा का काम है चलना, दिये का काम है जलना,वो अपना काम करती है, मैं अपना काम करता हूँ.

बहुत बहुत धन्यवाद कविराज @DrKumarVishwas जी!

"हवा का काम है चलना, दिये का काम है जलना
वो अपना काम करती है, मैं अपना काम करता हूँ"

आश्वस्त रहें, हमारा छत्तीसगढ़ प्रदेश इस सम्बोधन की ऊष्मा में कभी भी कमी महसूस नहीं करेगा। https://t.co/tuhiLcq77U
— Bhupesh Baghel (@Bhupesh_Baghel) December 17, 2018

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस को पूरे 15 साल के बाद शासन करने का मौका मिला है। कांग्रेस पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल करते हुए 68 सीटों पर अपना कब्जा बनाया है और बहुत अधिक उठापटक के बाद भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री का ताज मिला है।

Facebook