दिल्ली में निर्माणाधीन इमारत की तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

दिल्ली में निर्माणाधीन इमारत की तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

दिल्ली में निर्माणाधीन इमारत की तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत
Modified Date: March 16, 2023 / 04:11 pm IST
Published Date: March 16, 2023 4:11 pm IST

नयी दिल्ली, 16 मार्च (भाषा) दक्षिणी दिल्ली के मैदान गढ़ी इलाके में बृहस्पतिवार को एक निर्माणाधीन इमारत की तीसरी मंजिल से गिरकर 32 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उसने वहां गौतम बुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) निवासी अली उस्मान को मृत पाया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक का छोटा भाई रफी उस्मान (28) भी वहां मौजूद था।

पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि अली उस्मान कच्चे माल को निचले तल से तीसरे तल पर ले जा रहा था और इस दौरान वह गिर गया।

डीसीपी ने बताया कि इमारत की सीढ़ियों पर रेलिंग या वैकल्पिक सुरक्षा के उपाय नहीं थे।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स अस्पताल भेज दिया गया है।

वहीं, पुलिस ने बताया कि संपत्ति के मालिक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 288 और 304ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया।

भाषा

साजन पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में