मंगलुरु हवाईअड्डे पर दुबई से आए एक व्यक्ति के पास से लाखों रुपये का सोना जब्त

Ads

मंगलुरु हवाईअड्डे पर दुबई से आए एक व्यक्ति के पास से लाखों रुपये का सोना जब्त

  •  
  • Publish Date - March 26, 2021 / 11:36 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:02 PM IST

मंगलुरु, 26 मार्च (भाषा) अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यहां दुबई से आए एक यात्री के पास से सीमा शुल्क अधिकारियों ने 1.23 किलोग्राम सोना बरामद किया है।

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दुबई से लौटा यात्री इस्माइल अहमद कलार केरल के कासरगोड का निवासी है।

विज्ञप्ति के अनुसार, उसने सोने के पाउडर को ठोस गोंद के साथ मिलाकर अपने अंदरूनी वस्त्रों में छिपा रखा था। उसके पास से एक अन्य कीमती धातु भी जब्त की गई है।

उसके अनुसार, इस सोने की कीमत 57.14 लाख रुपये है।

भाषा निहारिका पवनेश

पवनेश