Lal Qila Blast News/Image Source: IBC24
दिल्ली: Lal Qila Blast News: दिल्ली के लाल किला इलाके में हुए कार आईईडी ब्लास्ट की जांच में NIA को बड़ी सफलता मिली है। एजेंसी ने कश्मीर के सांबूरा, पंपोर निवासी आमिर राशिद अली को गिरफ्तार किया है। आमिर पर आत्मघाती हमलावर उमर उन नबी के साथ मिलकर धमाके की साजिश रचने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार धमाके में इस्तेमाल की गई कार आमिर के नाम पर रजिस्टर्ड थी। प्रारंभिक जांच दिल्ली पुलिस कर रही थी लेकिन बाद में मामला एनआईए को सौंपा गया। केस अपने हाथ में लेने के बाद एनआईए ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया और इसी दौरान आमिर को दिल्ली से पकड़ लिया गया। जांच में पता चला कि आमिर ने पुलवामा के उमर उन नबी के साथ मिलकर लाल किला धमाके की योजना बनाई थी। आमिर दिल्ली इस उद्देश्य से आया था ताकि कार खरीदने में मदद कर सके जिसे बाद में आईईडी के तौर पर इस्तेमाल किया गया।
लाल किला क्षेत्र में हुए कार बम विस्फोट मामले में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक कश्मीरी निवासी को गिरफ्तार किया है, जिसने आत्मघाती हमलावर के साथ मिलकर इस आतंकी हमले की साजिश रची थी। इस हमले में 10 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी और 32 अन्य घायल हो… pic.twitter.com/aiXdniU8Tk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 16, 2025
Lal Qila Blast News: आमिर को 11 नवंबर को हिरासत में लिया गया था। लंबी पूछताछ और उसकी भूमिका की पुष्टि के बाद उसे रविवार को गिरफ्तार किया गया। मामले की आगे की जांच एनआईए कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है। इस गिरफ्तारी को सुरक्षा एजेंसियों की आतंकवाद रोधी कार्यवाही में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।