ललिता लक्ष्मी को प्रधानमंत्री कार्यालय में निदेशक नियुक्त किया गया

Ads

ललिता लक्ष्मी को प्रधानमंत्री कार्यालय में निदेशक नियुक्त किया गया

  •  
  • Publish Date - February 16, 2023 / 06:21 PM IST,
    Updated On - February 16, 2023 / 06:21 PM IST

नयी दिल्ली, 16 फरवरी (भाषा) वरिष्ठ नौकरशाह ललिता लक्ष्मी को बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में निदेशक नियुक्त किया गया।

पश्चिम बंगाल कैडर की 2008 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी ललिता लक्ष्मी वर्तमान में कोलकाता में राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) की परिसर निदेशक हैं।

कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 28 फरवरी, 2027 तक प्रतिनियुक्ति कार्यकाल की शेष अवधि के लिए ‘‘लेट्रल शिफ्ट बेसिस’’ पर पीएमओ में निदेशक के रूप में उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र नरेश

नरेश