पूर्वी सिक्किम में भूस्खलन, कम से कम 20 परिवार प्रभावित

Ads

पूर्वी सिक्किम में भूस्खलन, कम से कम 20 परिवार प्रभावित

  •  
  • Publish Date - March 26, 2023 / 10:12 PM IST,
    Updated On - March 26, 2023 / 10:12 PM IST

(तस्वीर के साथ)

गंगटोक, 26 मार्च (भाषा) पूर्वी सिक्किम जिले में रविवार की सुबह भूस्खलन की घटना हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सोकपे गांव से लगी दिकचू-राकडोंग सड़क के पास सुबह करीब सात बजे भूस्खलन हुआ जिससे दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए और कम से कम 20 परिवार प्रभावित हुए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन भूस्खलन की वजह से कई सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान हुआ है और मवेशी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बताया कि भूस्खलन से खेतों में खड़ी फसल को भी नुकसान हुआ है।

अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद प्रभावित 20 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया और गांव में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

भाषा धीरज नरेश

नरेश