जम्मू कश्मीर के रियासी में वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, चार तीर्थयात्री घायल

जम्मू कश्मीर के रियासी में वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, चार तीर्थयात्री घायल

जम्मू कश्मीर के रियासी में वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, चार तीर्थयात्री घायल
Modified Date: July 21, 2025 / 09:57 am IST
Published Date: July 21, 2025 9:57 am IST

जम्मू, 21 जुलाई (भाषा) जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में वैष्णो देवी मंदिर जाने के पुराने मार्ग पर सोमवार को भूस्खलन हो गया, जिससे कम से कम चार तीर्थयात्री घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन कटरा शहर में हुई भारी बारिश के कारण हुआ।

यह भूस्खलन सुबह करीब आठ बजकर 50 मिनट पर बाणगंगा के पास गुलशन का लंगर में हुआ। यह यात्रा का प्रारंभिक बिंदु है।

अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया और फंसे हुए चार तीर्थयात्रियों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

अंतिम रिपोर्ट मिलने तक बचाव अभियान जारी था।

भाषा योगेश सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में