ओखला में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत, चार अन्य घायल

ओखला में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत, चार अन्य घायल

ओखला में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत, चार अन्य घायल
Modified Date: September 9, 2026 / 12:40 pm IST
Published Date: September 9, 2026 12:40 pm IST

नयी दिल्ली, नौ सितंबर (भाषा) दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के ओखला फेज-एक में बुधवार को ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी।

डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारी के अनुसार, ओखला फेज-एक स्थित सामुदायिक भवन के पास हुई इस घटना की सूचना सुबह 10 बजकर 47 मिनट पर मिली।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर दमकल की पांच गाड़ियां भेजी गईं।

अधिकारी ने कहा कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हुए हैं जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि मामले की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

भाषा नोमान खारी

खारी


लेखक के बारे में