सिक्किम में कई स्थानों पर भूस्खलन से सड़कें अवरुद्ध
सिक्किम में कई स्थानों पर भूस्खलन से सड़कें अवरुद्ध
गंगटोक, एक सितंबर (भाषा) सिक्किम में भारी बारिश के कारण कुछ जगहों पर भूस्खलन होने से कई सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार ने लोगों से बेहद आवश्यक होने पर ही घर से निकलने को कहा है।
पूर्वी सिक्किम में सिंगतम और रंगपो के बीच 20 मील के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग-20 अवरुद्ध हो गया और गंगटोक से इलाके का संपर्क टूट गया। सिक्किम की राजधानी को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से जोड़ने वाला मुख्य राजमार्ग इस सप्ताह दूसरी बार 20 मील के उसी इलाके में दोबारा भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हुआ है।
सड़क एवं सेतु विभाग ने एक परामर्श जारी कर लोगों से बेहद जरूरी न होने पर घर से न निकलने को कहा है, क्योंकि लगातार बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा बना है। पूरे राज्य में कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं और विभाग जल्द से जल्द सड़क संपर्क बहाल करने की कोशिश कर रहा है।
भाषा निहारिका प्रशांत
प्रशांत

Facebook


