नयी दिल्ली, 27 मार्च (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद मालविंदर सिंह कंग ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि शादी के समय लड़कों के डोप टेस्ट और चिकित्सा जांच को अनिवार्य बनाने के लिए कानून बनाया जाए।
उन्होंने सदन में शून्यकाल के दौरान यह मांग उठाई।
कंग ने कहा, ‘‘आज हमारे समाज में तलाक और घरेलू हिंसा के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जब नया रिश्ता जुड़ता है तो लड़की के बारे में बहुत जांच-पड़ताल की जाती है, लेकिन लड़कों को लेकर उतनी जांच-पड़ताल नहीं होती।’’
उनका कहना था कि शादी के समय लोग इस तरह की चीजें छिपाते हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘सरकार से मांग है कि एक कानून बनाया जाए कि शादी के समय डोप टेस्ट और चिकित्सा जांच अनिवार्य हो।’’
भाषा हक हक वैभव
वैभव