राजस्थान के सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान में करंट लगने से तेंदुए और उसके दो शावकों की मौत
राजस्थान के सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान में करंट लगने से तेंदुए और उसके दो शावकों की मौत
जयपुर, 22 जून (भाषा) राजस्थान के सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान में एक मादा तेंदुए और उसके दो शावकों की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह घटना अलवर जिले में अमरतवास गांव के पास देहरा-शाहपुरा रेंज में हुई।
अलवर के जिला वन अधिकारी राजेंद्र सिंह ने कहा कि बिजली का तार टूटकर तेंदुए और उसके दो शावकों पर गिर गया।
उन्होंने कहा कि जिला पशु चिकित्सालय में तीनों मृत तेंदुओं का पोस्टमार्टम किया गया है, इस मामले की जांच की जा रही है और वरिष्ठ अधिकारियों को एक रिपोर्ट भेज दी गई है।
भाषा जोहेब राजकुमार
राजकुमार

Facebook


