पंजाब : चंडीगढ़-अंबाला राजमार्ग पर कार की चपेट में आकर तेंदुए की मौत
पंजाब : चंडीगढ़-अंबाला राजमार्ग पर कार की चपेट में आकर तेंदुए की मौत
चंडीगढ़, आठ अप्रैल (भाषा) पंजाब के मोहाली में डेराबस्सी के समीप चंडीगढ़-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग एक कार की चपेट में आकर एक तेंदुए की मौत हो गयी।
मंडलीय वन अधिकारी (वन्यजीव) कुलराज सिंह ने शनिवार को बताया कि उन्हें घटना के बारे में देर रात करीब एक बजे सूचना मिली।
उन्होंने बताया कि संबंधित वन्यजीव रेंज अधिकारी घटनास्थल पर गए और उन्हें तेंदुआ मृत मिला। उन्होंने बताया कि तेंदुए का शव कब्जे में लिया गया और शनिवार को उसका पोस्टमार्टम किया गया।
भाषा गोला माधव
माधव

Facebook


