महाराष्ट्र के गोंदिया में वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत

Ads

महाराष्ट्र के गोंदिया में वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत

  •  
  • Publish Date - February 22, 2026 / 04:16 PM IST,
    Updated On - February 22, 2026 / 04:16 PM IST

गोंदिया, 22 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर शनिवार देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक तेंदुए की मौत हो गई। वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना सड़क अर्जुनी वन क्षेत्र के अंतर्गत नैनपुर-डुग्गीपार मार्ग पर देर रात करीब डेढ़ बजे हुई।

उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम को तेंदुआ मृत अवस्था में मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पार कर रहे तेंदुए को टक्कर मार दी थी।

अधिकारी के अनुसार, यह क्षेत्र नवेगांवबांध और नागझिरा वन्यजीव अभयारण्य को जोड़ने वाला एक गलियारा है इसलिए यहां वन्यजीवों की अक्सर आवाजाही होती रहती है।

वन क्षेत्र अधिकारी मिथु तारोने ने बताया कि राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के दिशानिर्देशों के तहत पशु चिकित्सकों की एक टीम ने तेंदुए का पोस्टमार्टम किया।

भाषा प्रचेता सुभाष

सुभाष