अमरोहा में अज्ञात वाहन की टक्‍कर से मोटरसाइकिल सवार किशोर समेत दो लोगों की मौत

Ads

अमरोहा में अज्ञात वाहन की टक्‍कर से मोटरसाइकिल सवार किशोर समेत दो लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - July 18, 2026 / 12:27 AM IST,
    Updated On - July 18, 2026 / 12:27 AM IST

अमरोहा (उप्र),17 जुलाई (भाषा) अमरोहा जिले के थाना अमरोहा देहात क्षेत्र में बाई पास रोड पर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्‍य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बृहस्‍पतिवार रात्रि लगभग एक बजे एक ही मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार होकर बाईपास से होकर कहीं जा रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक के परखच्चे उड़ गए।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को अस्पताल भेजा गया जहां उपचार से पहले ही दो लोग प्रिंस (17) और दीपांशु (18) ने दम तोड़ दिया। दोनों अमरोहा के जयओम नगर के निवासी थे।

अमरोहा देहात थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। अमरोहा के दानिश मंदान निवासी तीसरे घायल युवक वरुण सिंह (19) को उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अन्य अस्‍पताल में रेफर कर दिया गया।

अमरोहा देहात पुलिस ने बताया कि पुलिस टीम अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हादसे के जिम्मेदार वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

भाषा सं आनन्‍द

संतोष

संतोष