मालवीय नगर में आग लगने से मरने वाली लाइबेरियाई महिला की पहचान हुई
मालवीय नगर में आग लगने से मरने वाली लाइबेरियाई महिला की पहचान हुई
(वरुण भंडारी)
नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल में लगी आग में जान गंवाने वाले लाइबेरियाई नागरिक जनजय एन रोलैंड (61) की पहचान बृहस्पतिवार को एम्स मुर्दाघर में एक रिश्तेदार ने की।
पीड़िता के पति का मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह शवगृह जाने की स्थिति में नहीं थे, जिसके कारण परिवार को किसी अन्य रिश्तेदार से पहचान प्रक्रिया पूरी करने का अनुरोध करना पड़ा।
देहरादून में रहने वाली एक रिश्तेदार मारिया ने बताया, “मेरी चाची और उनके पति यहीं रह रहे थे। मुझे इस सप्ताह के अंत में उनसे मिलना था, लेकिन उससे पहले ही यह घटना घट गई। चूंकि उनके पति अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं, इसलिए उन्होंने मुझे फोन किया और मुझे एम्स जाकर उनकी पहचान करने के लिए कहा।”
उन्होंने कहा कि घटना के बाद से परिवार अस्पताल और अधिकारियों के संपर्क में है और अब स्वदेश वापसी की औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए दूतावास से सहायता की प्रतीक्षा कर रहा है।
उन्होंने कहा, ‘अब दूतावास उन्हें वापस घर ले जाने में हमारी मदद करेगा।’
बुधवार की सुबह लगी आग ने मालवीय नगर की संकरी गलियों में स्थित एक होटल को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
भाषा तान्या माधव
माधव

Facebook


