लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की

लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की

लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की
Modified Date: August 20, 2026 / 04:18 pm IST
Published Date: August 20, 2026 4:18 pm IST

नयी दिल्ली, 20 अगस्त (भाषा) लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बृहस्पतिवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की तथा इस केंद्रशासित प्रदेश में प्रमुख विकास कार्यों और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की प्रगति के साथ-साथ केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन पर चर्चा की।

सक्सेना ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि वह लद्दाख के समावेशी और सतत विकास के लिए प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता, निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभारी हैं।

सक्सेना ने कहा,‘‘ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलना और उन्हें लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश में प्रमुख विकास पहल, बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और केंद्रीय कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन की प्रगति के बारे में जानकारी देना वास्तव में सम्मान की बात थी।’’

भाषा राजकुमार अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में