दिल्ली में बृहस्पतिवार को हल्की बारिश, वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही

दिल्ली में बृहस्पतिवार को हल्की बारिश, वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही

दिल्ली में बृहस्पतिवार को हल्की बारिश, वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही
Modified Date: September 18, 2025 / 08:10 pm IST
Published Date: September 18, 2025 8:10 pm IST

नयी दिल्ली, 18 सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा और शहर के कई हिस्सों में दिन में हल्की बारिश हुई। विभाग ने बताया कि शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 81 प्रतिशत दर्ज की गई।

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में बृहस्पतिवार शाम छह बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 107 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा पारुल पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में