नयी दिल्ली, दो अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी के साथ मौसम विभाग ने दिन में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।
मौसम कार्यालय के अनुसार, अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, सापेक्षिक आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 65 प्रतिशत दर्ज की गई।
‘समीर’ ऐप के अनुसार, दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 84 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
भाषा प्रचेता रंजन
रंजन