रेनो इंडिया की जुलाई में घरेलू बाजार में बिक्री 27.9 प्रतिशत बढ़ी

Ads

रेनो इंडिया की जुलाई में घरेलू बाजार में बिक्री 27.9 प्रतिशत बढ़ी

  •  
  • Publish Date - August 2, 2026 / 11:39 AM IST,
    Updated On - August 2, 2026 / 11:39 AM IST

नयी दिल्ली, दो अगस्त (भाषा) रेनो इंडिया की बिक्री जुलाई, 2026 में घरेलू बाजार में 3,293 वाहन रही है। यह पिछले साल के इसी माह के 2,575 इकाई के आंकड़े से 27.9 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी के अनुसार, रेनो इंडिया ने लगातार 11वें महीने सालाना आधार पर दोहरे अंक में वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने बताया कि यह प्रदर्शन उसके पूरे उत्पाद पोर्टफोलियो में बनी मांग और हालिया उत्पाद पहल के कारण संभव हुआ है।

रेनो इंडिया ने कहा कि वह भारतीय यात्री वाहन बाजार के प्रमुख क्षेत्रों में अपनी मौजूदगी मजबूत करने और बिक्री की इस रफ्तार को बनाए रखने पर लगातार ध्यान केंद्रित कर रही है।

भाषा अजय अजय

अजय