Chhattisgarh Principal Suspended: छत्तीसगढ़ में अश्लील वीडियो देखने वाला हेडमास्टर निलंबित, भेजे गए जेल, स्कूल में पेंट उतारकर कर रहा था घिनौना काम…

Ads

Chhattisgarh Principal Suspended: छत्तीसगढ़ में अश्लील वीडियो देखने वाला हेडमास्टर निलंबित, भेजे गए जेल, स्कूल में पेंट उतारकर कर रहा था घिनौना काम...

  • Reported By: Rajkumar Sahu

    ,
  •  
  • Publish Date - August 2, 2026 / 12:02 PM IST,
    Updated On - August 2, 2026 / 12:10 PM IST
HIGHLIGHTS
  • छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी प्रधानपाठक को DEO ने किया सस्पेंड
  • कलेक्टर के निर्देश पर BEO की जांच के बाद हुई कार्रवाई
  • पामगढ़ पुलिस पहले ही आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है

Chhattisgarh Principal Suspended: जांजगीर-चाम्पा की पामगढ़ पुलिस ने स्कूल में कपड़े उतारने वाले और छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले प्रधानपाठक भुवनेश्वर कौशिक को डीईओ ने सस्पेंड कर दिया है. कलेक्टर के निर्देश पर पामगढ़ बीईओ ने जांच की और मामले में प्रधानपाठक को निलंबित कर दिया है. इससे पहले, पामगढ़ पुलिस ने प्रधानपाठक को गिरफ्तार कर जिले की पामगढ़ पुलिस ने प्रधानपाठक को गिरफ्तार (Teacher Arrested Chhattisgarh) किया था।

आरोपी प्रधानपाठक पर DEO का बड़ा एक्शन

Chhattisgarh Principal Suspended दरअसल, पामगढ़ क्षेत्र के डोंगकोहरौद में प्रायमरी स्कूल का प्रधानपाठक भुवनेश्वर कौशिक, पेंट उतारकर बैठा हुआ था. बच्चों ने इसकी जानकारी अभिभावकों को दी. फिर महिला परिजन स्कूल पहुंची तो प्रधानपाठक पेंट उतारे बैठा हुआ था. जिसका वीडियो भी सामने आया था. आक्रोशित परिजन ने इसकी जानकारी डायल 112 को दी थी. इसके बाद, मौके पर पहुंचकर डायल 112 की टीम ने प्रधानपाठक को लेकर थाना पहुंची. जहां जांच के दौरान छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी प्रधानपाठक भुवनेश्वर कौशिक को गिरफ्तार किया गया था. अब उसे डीईओ ने सस्पेंड कर दिया है.

 

 

आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए थे शिक्षक-शिक्षिका

बता दें कि पिछले महीने ही नवागढ़ विकासखंड के बोड़सरा प्राथमिक शाला खैरवार पारा से एक ऐसा ही मामला सामने आया था. यहां शिक्षक और शिक्षिका स्कूल के अंदर आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे थे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को जांच के निर्देश दिए थे. अब इसी तरह के एक मामले के सामने आने के बाद वीडियो वायरल होने के बाद पालकों और ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है.

ये भी पढ़ें

 

यह मामला किस जिले का है?

यह मामला छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ क्षेत्र का है।

आरोपी पर क्या आरोप हैं?

आरोपी प्रधानपाठक पर छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप हैं। पुलिस ने इस मामले में उसे गिरफ्तार किया है।

शिक्षा विभाग ने क्या कार्रवाई की है?

जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने जांच के बाद आरोपी प्रधानपाठक को निलंबित कर दिया है।

जांच किसके निर्देश पर हुई?

कलेक्टर के निर्देश पर पामगढ़ के BEO द्वारा जांच कराई गई।

क्या आरोपी गिरफ्तार हो चुका है?

हां, पामगढ़ पुलिस आरोपी प्रधानपाठक को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।