राजस्थान में कई जगह हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश
राजस्थान में कई जगह हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश
जयपुर, 22 अक्टूबर (भाषा) राजस्थान में बीते चौबीस घंटे के दौरान कई जगह हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
विभाग के अनुसार मंगलवार की सुबह तक, बीते चौबीस घंटे के दौरान राज्य में कहीं-कहीं पर बादलों की गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गयी। सबसे अधिक 43 मिलीमीटर बारिश बनेड़ा (भीलवाड़ा) में दर्ज की गयी।
इस दौरान राज्य में सर्वाधिक 38.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान चूरू में दर्ज किया गया।
भाषा पृथ्वी
मनीषा
मनीषा

Facebook


