राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना

Ads

राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना

  •  
  • Publish Date - July 15, 2026 / 11:24 AM IST,
    Updated On - July 15, 2026 / 11:24 AM IST

जयपुर, 15 जुलाई (भाषा) राजस्थान में दक्षिण पश्चिम मानसून का असर कमजोर होने के बीच राज्य में कई जगह आने वाले दिनों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

इसके अनुसार, आगामी कुछ दिनों में राज्य में कहीं कहीं हल्की बारिश होने की पूरी संभावना है। इस दौरान पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकतर भागों में 30—40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज धूलभरी हवाएं चल सकती हैं।

बुधवार सुबह तक बीते चौबीस घंटे के दौरान राज्य के पूर्वी भाग में कहीं कहीं हल्की बारिश हुई। राज्य के पश्चिमी भाग में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।

इस अवधि में सबसे अधिक 18.0 मिलीमीटर बारिश अलवर में दर्ज की गई। सर्वाधिक 40.1 डिग्री सेल्सियस तापमान गंगानगर में और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस सिरोही में दर्ज किया गया।

भाषा पृथ्वी

मनीषा

मनीषा