Congress leader shot dead: राजधानी में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, पिस्तौल से तीन राउंड गोलियां चलाईं

Congress leader shot dead: पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने गोली चलाने से पहले सुबह की सैर पर निकले 55 वर्षीय व्यक्ति को बैट जैसी वस्तु से भी पीटा। गोली चलने की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

Congress leader shot dead: राजधानी में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, पिस्तौल से तीन राउंड गोलियां चलाईं

Congress leader shot dead

Modified Date: September 26, 2025 / 11:59 pm IST
Published Date: September 26, 2025 11:50 pm IST
HIGHLIGHTS
  • स्थानीय झुग्गीवासियों के साथ लंबे समय से विवाद
  • मृतक की पहचान बेगमपुर निवासी लखपत सिंह कटारिया के रूप में हुई
  • दो लोगों ने पार्क के पास कटारिया को रोका

नयी दिल्ली ; Congress leader shot dead, दक्षिण दिल्ली के बेगमपुर इलाके में शुक्रवार सुबह एक पार्क के पास स्थानीय कांग्रेस नेता की दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों के साथ पहले उनकी बहस हुई थी, जो मारपीट में बदल गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने गोली चलाने से पहले सुबह की सैर पर निकले 55 वर्षीय व्यक्ति को बैट जैसी वस्तु से भी पीटा। गोली चलने की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

उसने बताया कि मालवीय नगर थाने में सुबह करीब 9.53 बजे गोलीबारी की घटना के संबंध में पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन आया था, जिसके बाद मामले दर्ज कर लिया गया है। मृतक की पहचान बेगमपुर निवासी लखपत सिंह कटारिया के रूप में हुई है। उन्हें गोली लगी थी और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

स्थानीय झुग्गीवासियों के साथ लंबे समय से विवाद

प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि बेगमपुर में एक भूखंड को लेकर कटारिया का कुछ स्थानीय झुग्गीवासियों के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। हालांकि पुलिस ने अभी तक हत्या के पीछे के मकसद की पुष्टि नहीं की है लेकिन परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों को संदेह है कि इसी दुश्मनी के कारण यह हत्या हुई है। संपत्ति डीलर कटारिया के परिवार में उनकी पत्नी वीरवती और बेटा शिवम है।

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दो लोगों ने पार्क के पास कटारिया को रोका, उन पर गोली चलाई और मोटरसाइकिल पर मौके से फरार हो गए।एक पुलिस सूत्र ने बताया, ‘कटारिया पार्क में टहल रहे थे जब दो अज्ञात लोग उनके पास आए। कहा-सुनी जल्द ही मारपीट में बदल गई। एक हमलावर ने बैट जैसी वस्तु से उन पर वार किया और फिर पिस्तौल से तीन राउंड गोलियां चलाईं।’

पुलिस ने कारतूस के खोखे और अन्य सबूत एकत्र किए हैं और पार्क के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है।

read more:  उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने इटावा और हरदोई के बीच नए लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूरी दी

read more:  शह मात The Big Debate: उत्तराखंड उपद्रव की आड़ में.. दिग्गी लग गए काम में! पूर्व मुख्यमंत्री के पोस्ट से छिड़ा सियासी घमासान! आखिर कौन देख रहा देश में अशांति का ख्वाब?


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com