कोडरमा में राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आया लोको पायलट

कोडरमा में राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आया लोको पायलट

कोडरमा में राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आया लोको पायलट
Modified Date: May 4, 2024 / 09:45 pm IST
Published Date: May 4, 2024 9:45 pm IST

धनबाद,चार मई (भाषा) झारखंड के कोडरमा जिले में शनिवार सुबह रेल पटरी पार करते समय एक ‘लोको पायलट’ के नयी दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना धनबाद रेल मंडल के गझंडी स्टेशन के पास हुई।

उसने बताया कि बिहार के मुंगेर जिले के रहने वाले पंकज कुमार सिंह (36) धनबाद के गोमो में तैनात थे।

कोडरमा में रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि ड्यूटी खत्म होने के बाद सिंह पटरी पार कर रहे थे, तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गए।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

भाषा

प्रीति सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में