लोकसभा ने दिवंगत पूर्व सदस्य को श्रद्धांजलि दी
लोकसभा ने दिवंगत पूर्व सदस्य को श्रद्धांजलि दी
नयी दिल्ली, 13 फरवरी (भाषा) लोकसभा ने शुक्रवार को पूर्व सदस्य डॉ भगवान दास राठौड़ को श्रद्धांजलि दी जिनका गत 21 जनवरी को निधन हो गया था।
सदन की बैठक शुरू होने पर पीठासीन सभापति संध्या राय ने सदस्यों को पूर्व सांसद के निधन की जानकारी दी। सभा ने कुछ पल मौन रखकर राठौड़ को श्रद्धांजलि दी।
राठौड़ छठी लोकसभा में अविभाजित उत्तर प्रदेश के हरिद्वार संसदीय क्षेत्र से और नौवीं लोकसभा में राज्य की खुर्जा लोकसभा सीट से सदस्य थे।
उनका निधन 21 जनवरी को हरिद्वार में हुआ।
भाषा वैभव मनीषा
मनीषा

Facebook


