होशियारपुर, 28 अप्रैल (भाषा) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने रविवार को दविंदर सिंह रामगढ़िया को पंजाब की लुधियाना लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया।
बसपा की पंजाब इकाई के प्रमुख जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि रामगढ़िया का चयन बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देशानुसार किया गया है।
गढ़ी ने कहा कि रामगढ़िया अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से हैं और फिलहाल ऑल इंडिया विश्वकर्मा फाउंडेशन, पंजाब एवं रामगढ़िया बोर्ड पंजाब के अध्यक्ष हैं।
गढ़ी ने कहा कि बसपा पहले ही राज्य में होशियारपुर, फिरोजपुर, संगरूर, पटियाला, जालंधर, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, बठिंडा और गुरदासपुर संसदीय क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है।
पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीट के लिए आम चुनाव के आखिरी चरण में एक जून को मतदान होगा।
भाषा
जोहेब संतोष
संतोष