Mayawati Targeted Samajwadi Party/Image Credit: X Handle
Mayawati Targeted Samajwadi Party: लखनऊ: 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले ब्राह्मण वोट बैंक को लुभाने की सियासत तेज हो गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 5 अगस्त को जनेश्वर मिश्र की जयंती पर ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया ‘पीडीए’ के ‘पी’ का मतलब पंडित और पीड़ित बताया, लेकिन ये बात बसपा चीफ मायावती को रास नहीं आई, उन्होंने X पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर सपा पर निशाना साधा।
मायावती ने लिखा PDA में पहले ‘P’ का मतलब पिछड़ा बताने वाले अखिलेश अब सियासी स्वार्थ के चलते ‘पी’ से पंडित बता दिया। मायावती ने कहा कि अखिलेष ब्राह्मणों के बसपा से तेजी से जुड़ने से घबरा गए हैं। उन्होंने सपा गिरगिट की तरह रंग बदलतने वाला दल बताया।
Mayawati Targeted Samajwadi Party: दरअसल, सपा ने 5 अगस्त को जनेश्वर मिश्र की जयंती पर ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया था। सम्मेलन में अखिलेश यादव ने ‘पीडीए’ के ‘पी’ का मतलब पंडित और पीड़ित बताया था। यूपी में ब्राह्मणों की आबादी 12 प्रतिशत से अधिक बताई जाती है। जिनका 100 से ज्यादा सीटों पर निर्णायक प्रभाव माना जाता है। पूर्वांचल और बुंदेलखंड के कई जिलों में ब्राह्मण वोटर्स का खासा प्रभाव है। यही वजह है कि चुनाव से पहले सभी दल ब्राह्मणों को लुभाने में जुटे है। बसपा भी ब्राह्मण को अपने पाले में लाने के लिए सक्रिय है कई ब्राह्मण प्रत्याशियों को बसपा अभी से टिकट दे चुकी है, लेकिन ब्राह्मण समाज किस पर अपना भरोसा जातता है ये बड़ा सवाल है।
इन्हें भी पढ़ें:-