लोकसभा सचिवालय असंसदीय शब्दों की सूची की कर सकता है समीक्षा

लोकसभा सचिवालय असंसदीय शब्दों की सूची की कर सकता है समीक्षा

लोकसभा सचिवालय असंसदीय शब्दों की सूची की कर सकता है समीक्षा
Modified Date: March 12, 2026 / 08:19 pm IST
Published Date: March 12, 2026 8:19 pm IST

नयी दिल्ली, 12 मार्च (भाषा) लोकसभा सचिवालय सदन की कार्यवाही से संबंधित असंसदीय शब्दों की सूची की समीक्षा कर सकता है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया, ‘‘असंसदीय शब्दों की सूची में बहुत सारे शब्द शामिल हैं। सदस्य यदि इनका पूरी तरह से पालन करें तो भाषण देना मुश्किल होगा। सूची की समीक्षा किये जाने के बारे में विचार किया जा रहा है।’’

संसद के दोनों सदनों, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान सदस्यों को चर्चा के दौरान जिन शब्दों के इस्तेमाल से प्रतिबंधित किया गया है, उनमें ‘‘जुमलाजीवी, बाल बुद्धि सांसद, शकुनी, जयचंद, लॉलीपॉप, चाण्डाल चौकड़ी, गुल खिलाए, पिठ्ठू’’ जैसे शब्द शामिल हैं।

ऐसे शब्दों के प्रयोग को अमर्यादित आचरण माना जाता है और वे सदन की कार्यवाही का हिस्सा नहीं होते हैं।

भाषा

हक

हक सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में