लोकसभा अध्यक्ष बिरला बांग्लादेश में तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष बिरला बांग्लादेश में तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष बिरला बांग्लादेश में तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे
Modified Date: February 15, 2026 / 09:45 pm IST
Published Date: February 15, 2026 9:45 pm IST

नयी दिल्ली, 15 फरवरी (भाषा) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 17 फरवरी को बांग्लादेश में प्रधानमंत्री पद के लिए तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। विदेश मंत्रालय ने रविवार को यह घोषणा की।

इस मामले से अवगत लोगों ने बताया कि विदेश सचिव विक्रम मिसरी और लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह के भी बिरला के साथ जाने की संभावना है।

ऐसी जानकारी है कि बांग्लादेश ने ढाका में आयोजित होने वाले समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित किया था। मोदी हालांकि इसमें शामिल नहीं हो पाएंगे, क्योंकि उन्हें 17 फरवरी को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ वार्ता करनी है।

मंत्रालय ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भारत सरकार की ओर से तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

रहमान की अगुवाई में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) को बांग्लादेश के संसदीय चुनावों में शानदार जीत मिली है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘इस महत्वपूर्ण समारोह में लोकसभा अध्यक्ष का शामिल होना भारत और बांग्लादेश के लोगों के बीच गहरी मित्रता को दर्शाता है, और हमारे दोनों देशों के जुड़ाव वाले लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति भारत के दृढ़ संकल्प की पुष्टि करता है।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘साझा इतिहास, संस्कृति और आपसी सम्मान से जुड़े पड़ोसी देशों के रूप में, भारत तारिक रहमान के नेतृत्व में बांग्लादेश में बनने वाली निर्वाचित सरकार के गठन का स्वागत करता है, जिनकी दूरदृष्टि और मूल्यों को जनता का भारी जनसमर्थन प्राप्त हुआ है।’’

भाषा

देवेंद्र दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में