LPG Gas Cylinder Price Hike: महंगाई का बड़ा झटका! LPG सिलेंडर के दाम 1000 रुपये के पार, जानें आपके शहर में क्या है कीमत

LPG Gas Cylinder Price Hike: महंगाई का बड़ा झटका! LPG सिलेंडर के दाम 1000 रुपये के पार, जानें आपके शहर में क्या है कीमत

LPG Gas Cylinder Price Hike: महंगाई का बड़ा झटका! LPG सिलेंडर के दाम 1000 रुपये के पार, जानें आपके शहर में क्या है कीमत

LPG Gas Cylinder Price Hike | Photo Credit: IBC24

Modified Date: March 12, 2026 / 09:06 am IST
Published Date: March 12, 2026 9:06 am IST
HIGHLIGHTS
  • घरेलू सिलेंडर ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर ₹144 महंगा हुआ
  • दिल्ली में घरेलू सिलेंडर ₹913 और पटना में ₹1002.50 तक पहुंचा
  • होटल-रेस्टोरेंट सेक्टर पर सप्लाई और कीमतों का असर दिख रहा है

नई दिल्ली: LPG Gas Cylinder Price Hike मिडिल ईस्ट में अमेर‍िका-इजरायल और ईरान में छिड़ी जंग के चलते तेल और गैस की आयाज में रुकावट आ गई है। इसका असर अब भारत में भी देखने को मिल रहा है। खासतौर पर संकट LPG (ल‍िक्व‍िड पेट्रोल‍ियम गैस) पर है, जो गहराता जा रहा है। इसी बीच आज देशभर में LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। नई कीमतों के मुताबिक 14.2 किलो का घरेलू LPG सिलेंडर ₹60 महंगा हो गया है, जबकि 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर ₹144 तक महंगा कर दिया गया है।

बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई चिंता

LPG Gas Cylinder Price Today हाल ही में घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के एलपीजी सिलेंडरों के दाम बढ़ाए गए हैं। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में करीब 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में लगभग 144 रुपये का इजाफा किया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर लगभग 913 रुपये का हो गया है। जबकि मुंबई में इसकी कीमत करीब 912.50 रुपये है। वहीं कुछ शहरों में सिलेंडर के दाम 1000 रुपये से भी ज्यादा बताए जा रहे हैं।

बड़े शहरों में एलपीजी की दरें

शहर घरेलू सिलेंडर (₹) कमर्शियल सिलेंडर (₹)
पटना ₹1,002.50 ₹2,133.50
हैदराबाद ₹965.00 ₹2,105.50
लखनऊ ₹950.50 ₹2,007.00
कोलकाता ₹939.00 ₹1,988.50
भुवनेश्वर ₹939.00 ₹2,029.00
चेन्नई ₹928.50 ₹2,043.50
तिरुवनंतपुरम ₹922.00 ₹1,912.00
गुड़गांव ₹921.50 ₹1,901.50
जयपुर ₹916.50 ₹1,913.00
बैंगलोर ₹915.50 ₹1,958.00
नई दिल्ली ₹913.00 ₹1,884.50
मुंबई ₹912.50 ₹1,836.00
नोएडा ₹910.50 ₹1,884.50

होटल और रेस्टोरेंट सेक्टर पर असर

गैस महंगी होने के साथ-साथ कई होटल और रेस्तरां मालिकों ने कमर्शियल LPG की सप्लाई को लेकर भी चिंता जताई है। कुछ होटल संगठनों ने आशंका जताई है कि अगर जल्द सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो बाहर खाने की सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। मुंबई, पुणे, नागपुर, कोलकाता, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे शहरों में कुछ जगहों पर गैस सप्लाई में दिक्कत की शिकायतें भी सामने आई हैं।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।