उपराज्यपाल का डीडीए को छात्रों के पीजी के लिए जमीन चिन्हित करने की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश

उपराज्यपाल का डीडीए को छात्रों के पीजी के लिए जमीन चिन्हित करने की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश

उपराज्यपाल का डीडीए को छात्रों के पीजी के लिए जमीन चिन्हित करने की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश
Modified Date: September 9, 2026 / 04:36 pm IST
Published Date: September 9, 2026 4:36 pm IST

नयी दिल्ली, नौ सितंबर (भाषा) दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने बुधवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) को निर्देश दिया कि वे छात्रों के रहने की जगह के लिए उपयुक्त जमीन चिन्हित करें और छात्रावास की सुविधाएं विकसित करने के लिए यूनिवर्सिटी के अधिकारियों के साथ बातचीत करें।

संधू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने लोक निवास में डीडीए अधिकारियों के साथ बैठक कर वैकल्पिक आवास सुविधाओं के विकल्पों की समीक्षा की।

उन्होंने कहा, ‘डीडीए को पीजी के लिए उपयुक्त जमीन चिन्हित करने की प्रक्रिया तेज करने, कार्ययोजना तैयार करने और छात्रावास सुविधाओं के विकास के लिए नए ‘मास्टर प्लान’ के प्रावधानों को लेकर विश्वविद्यालय अधिकारियों के साथ चर्चा करने का निर्देश दिया है।’

यह कदम रविवार को सत्य निकेतन में छात्रों के एक पीजी भवन के ढहने की घटना के बाद उठाया गया है। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई थी और पांच अन्य घायल हुए थे।

संधू ने कहा, ‘हमारा ध्यान यह सुनिश्चित करने पर है कि दिल्ली में छात्रों को सुरक्षित, किफायती और सम्मानजनक आवास सुविधा उपलब्ध हो।’

भाषा

शुभम नरेश

नरेश


लेखक के बारे में