लद्दाख के उपराज्यपाल ने केंद्र शासित प्रदेश के पहले ईवी चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया

लद्दाख के उपराज्यपाल ने केंद्र शासित प्रदेश के पहले ईवी चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया

लद्दाख के उपराज्यपाल ने केंद्र शासित प्रदेश के पहले ईवी चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया
Modified Date: July 10, 2026 / 04:11 pm IST
Published Date: July 10, 2026 4:11 pm IST

लेह/जम्मू, 10 जुलाई (भाषा) लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने शुक्रवार को केंद्र शासित प्रदेश में पहले ईवी चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया और इस पहल को केंद्र शासित प्रदेश के ‘कार्बन न्यूट्रल’ बनने के लक्ष्य की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।

उन्होंने लोगों से स्वच्छ और बेहतर भविष्य के लिए इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) अपनाने का भी आग्रह किया।

अधिकारियों ने बताया कि लेह के मुख्य बस स्टैंड, टिया रोंग, सोलर कॉलोनी, चुचोट शम्मा और खालत्सी में पांच चार्जिंग स्टेशन बनाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि लेह में मैग्नेटिक हिल के पास छठा चार्जिंग स्टेशन भी लगभग बनकर तैयार हो गया है।

उद्घाटन के अवसर पर सक्सेना ने चार्जिंग स्टेशन की शुरुआत को लद्दाख में स्वच्छ ऊर्जा और टिकाऊ परिवहन की दिशा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया।

उन्होंने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उस दृष्टिकोण के अनुरूप है, जिसमें लद्दाख को स्वच्छ ऊर्जा के ज्यादा इस्तेमाल से ‘कार्बन न्यूट्रल’ क्षेत्र बनाने, हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र को बचाने और जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करने की बात कही गई है।

भाषा शफीक नरेश

नरेश


लेखक के बारे में