उपराज्यपाल सिन्हा ने सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले एसएसएफ जवान की पत्नी को नियुक्ति पत्र सौंपा

Ads

उपराज्यपाल सिन्हा ने सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले एसएसएफ जवान की पत्नी को नियुक्ति पत्र सौंपा

  •  
  • Publish Date - March 7, 2026 / 09:12 PM IST,
    Updated On - March 7, 2026 / 09:12 PM IST

जम्मू, सात मार्च (भाषा) जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले विशेष सुरक्षा बल के जवान की पत्नी को शनिवार को यहां अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र सौंपा। लोक भवन के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

जम्मू के पास नगरोटा निवासी सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल लोकेश सिंह, उपराज्यपाल की सुरक्षा के लिए तैनात सुरक्षा दल का हिस्सा थे। लगभग तीन साल पहले जम्मू में एक सड़क दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी।

प्रवक्ता ने कहा, ‘उपराज्यपाल ने एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) के जवान एसजीसीटी लोकेश सिंह की पत्नी सपना बंधरल को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र सौंपा।’

सिन्हा ने यह भी आश्वासन दिया कि प्रशासन की ओर से परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

भाषा तान्या दिलीप

दिलीप