Sonam Raghuvanshi Surrenders || Image- ANI News File
नई दिल्ली: बहुचर्चित हनीमून मर्डर केस की मुख्य आरोपी सोनम ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद 28 जुलाई को अफसरों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। (Sonam Raghuvanshi Surrenderd) इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने उसकी जमानत रद्द करते हुए उसे तीन सप्ताह के भीतर सरेंडर करने का आर्डर दिया था।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
न्यायमूर्ति एम.एम. सुंदरेश और प्रसन्ना बी. वराले की पीठ ने कहा कि प्रथम दृष्टया सोनम जमानत की हकदार नहीं है। अदालत ने माना कि गिरफ्तारी के समय आरोपी को अपनी गिरफ्तारी के आधार की पूरी जानकारी थी। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि गिरफ्तारी मेमो में कोई टाइपिंग संबंधी त्रुटि थी, तो उसे जमानत का आधार नहीं बनाया जा सकता।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मामले की सुनवाई फिलहाल अहम चरण में है। (Sonam Raghuvanshi Surrenderd) हालांकि, अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि छह महीने के भीतर ट्रायल पूरा नहीं होता, तो आरोपी कानून के अनुसार दोबारा जमानत के लिए आवेदन कर सकती है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
मृतक राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें शुरू से ही न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था और उन्हें विश्वास था कि न्याय मिलेगा। उन्होंने मेघालय सरकार और जांच एजेंसियों की कार्रवाई की भी सराहना की और उम्मीद जताई कि मुकदमे का जल्द निपटारा होगा तथा सभी दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी। वहीं, राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने भी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द किए जाने के फैसले का स्वागत किया। (Sonam Raghuvanshi Surrenders) उन्होंने कहा कि “सच्चाई की जीत हुई है” और उन्हें भरोसा है कि उनके बेटे को अंततः पूरा न्याय मिलेगा।
Raja Raghuvanshi murder case: Sonam surrenders before Shillong court#SonamRaghuvanshi #HoneymoonMurder #Shillong pic.twitter.com/TmX9IIWqeQ
— Northeast News (@newsne24x7) July 29, 2026
200 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल के लिये क्वालीफाई नहीं कर सके साजन प्रकाश
पीवीसी रेजिन पर आयात पर अंकुश से घरेलू कीमतें बढ़ने की आशंका: जीटीआरआई
पालघर में नाबालिग के अपहरण और यौन उत्पीड़न के दोषी नेपाली नागरिक को 10 साल की सजा
आरसीबी 300 मिलियन डॉलर के ब्रांड मूल्य को पार करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनी
जॉर्डन ने ईरान की मिसाइलें मार गिराईं, अमेरिका और सऊदी अरब ने ईरान समर्थित लड़ाकों पर किए हमले